Categories: Uncategorized

माँ ने बच्ची के साथ उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में लगाई छलाँग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र बरहज ग्राम कपरवार स्थित राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु से समय 15:30 बजे एक अज्ञात महिला (उम्र लगभग 30 वर्ष) ने अपनी 01 वर्ष की बच्ची के साथ राप्ती नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से महिला और बच्ची की तलाश कराई गई, लगभग 20 मिनट बाद महिला व बच्ची के शव को गोताखोरों द्वारा नदी से बरामद कर लिया गया। दोनों मृत अवस्था में पाई गई। स्थानीय पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराई गई तो उक्त महिला का शव थाना क्षेत्र भलुअनी, के ग्राम बढ़या फुलवरिया निवासी सत्य प्रकाश तिवारी की पत्नी के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई कर, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

50 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

58 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago