वृद्धाश्रम का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

बोझ नहीं वरदान है बुजुर्गः- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया अशोक कुमार दूबें द्वारा पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने कहा कि जिसने परिवार रूपी बगिया को संवारकर सदाबहार बना दिया, उस बागबान को ताउम्र उचित सम्मान मिले, यह हर किसी की जिम्मेवारी होनी चाहिए। अपनों के बीच हंसते-मुस्कुराते हुए उन्हें जिंदगी के बाकी दिन गुजारने देना चाहिए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकार के बारे मे विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि बोझ नहीं वरदान है बुजुर्ग उनके अनुभव से आप अपने प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं वृद्धा आश्रम में न्यायाधीश के द्वारा संवासियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहन-सहन के बारें में विस्तार से जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा वृद्धा आश्रम के शयन कक्ष, भोजनालय, व परिसर का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, भोजन का मीनू कार्ड चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
निरीक्षण में मुख्य रूप से वृद्धा आश्रम के प्रबंधक विजय शुक्ला सम्बन्धित कर्मचारी तथा वृद्ध जन उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

40 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

48 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago