लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा देशभर में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा, सैनिकनगर, लखनऊ पहुँची। यह दिव्य ज्योति कलश श्री जनकल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहुँचा, जहाँ भक्तों ने आरती, पुष्पवर्षा व मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग कीर्तन-भजन में लीन होकर इस दिव्य क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। कलश रथ के पहुँचते ही पूरे वातावरण में “जय गायत्री माता” और “ओम् भूर्भुवः स्वः” जैसे उद्घोष गूंज उठे।
गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीपयज्ञ व पूजन करवाया और उपस्थित श्रद्धालुओं को अखंड दीप की 100 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा तथा गायत्री साधना की महिमा से अवगत कराया।
इस अवसर पर डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र, मंदिर समिति के अध्यक्ष को गायत्री परिवार द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वयं भी आरती-पूजन कर दिव्य कलश के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
उक्त आयोजन में कर्नल शिव कुमार यादव, कर्नल बी.एस. तोमर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश नरेंद्र सिंह रावल, कैप्टन डी.डी. सिंह, सूबे मेजर श्रीवास्तव, सूबेदार तिवारी, प्रो. हरि शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारीगण, स्थानीय श्रद्धालु तथा गायत्री परिवार से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्योति कलश रथ मंदिर परिसर से नगर भ्रमण करते हुए श्री गणेश मंदिर पहुँचा, जहाँ पुनः आरती, पूजन और स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रथयात्रा का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
गौरतलब है कि श्रद्धालुओं ने घर-घर से आरती की थालियाँ सजाकर लायीं और दिव्य ज्योति के दर्शन कर आरती करने के उपरांत कलश रथ को पुनः विदा किया। श्रद्धा, भक्ति और साधना के इस अद्वितीय संगम ने सैनिकनगर को एक दिव्य आध्यात्मिक अनुभव से सराबोर कर दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

51 minutes ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

1 hour ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

1 hour ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

2 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

2 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

2 hours ago