रंगदारी न देने पर महिला शिक्षामित्र का मकान ढहाया, आरोपी अब भी बेखौफ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव में रंगदारी न देने पर दबंगों द्वारा एक महिला शिक्षामित्र का मकान ढहा दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुष्पा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़िता पुष्पा देवी, सरैया -अतरौरा गांव की निवासी हैं तथा तेनुआ राय गांव में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में उस्का खुर्द गांव में सड़क किनारे एक बिस्वा ज़मीन खरीदी थी, जिस पर उन्होंने चहारदीवारी कर निर्माण कार्य शुरू किया था। तभी से गांव के ही दबंग रामजतन मौर्या व उनके सहयोगी उक्त ज़मीन पर अवैध कब्जे की नीयत से उन्हें लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, कई बार निर्माण कार्य में बाधा डाली गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। 5 जुलाई की रात दबंगों ने जेसीबी मशीन से उनके मकान को गिरवा दिया। उस वक्त पुष्पा देवी स्वयं मौके पर नहीं थीं, लेकिन उनके परिजन घर पर मौजूद थे। घटना से पूरे परिवार में दहशत फैल गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि रामजतन मौर्या व अन्य आरोपी उनसे पाँच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे और मना करने पर मकान खाली करने व जान से मारने की धमकियाँ दी गईं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहे हैं। इस स्थिति से आहत पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित किया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

4 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

6 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

8 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

8 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

10 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

10 hours ago