मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
विश्वगुरू भारत अभियान अंतर्गत मुंबई के सांताक्रूज विलेपार्ले समाज मंदिर हाल के पिछे गझधरबांध न्यू रोड परिसर में रविवार की शाम -5 बजे से मातृ-पितृ पूजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक आशिष शेलार मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता रमेश शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक सुभाष विश्वकर्मा ,रामचरित्र यादव, व चंद्रशेखर साहनी ने की।
इस दौरान कार्यक्रम केे मुख्य वक्ता रमेश शर्मा ने कहा कि आज के युग में हमारे समाज में पाश्चत्य संस्कृति को अत्यधिक बढ़ावा मिल रहा है, जिसके चलते आज के युवा अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं माता-पिता के प्रति सम्मान बना रहे इस तरह का प्रयास श्री योग वेदांत सेवा समिती द्वारा किया जाता रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि दुनिया में सर्वोच्च स्थान माता पिता का ही है बिना माता पिता की सेवा किए बगैर कोई भी इंसान सुखी नहीं रह सकता। इसलिए हमें सर्वप्रथम सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैर छूने चाहिए।
इस मौके पर स्थानिक लोगो के बच्चो ने अपने माता पिता का पूजन कर आरती की तथा माता-पिता ने उन्हे गले लगाया तथा इतने भाव विभोर हो गये की समस्त उपस्थित गण आंसू नही रोक पाये । कार्यक्रम के अंत मे व्यवस्थापक आयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानिक लोगो का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…