हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है-ओमकार सिंह

बदायूँ (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रभारी प्रदेश कांग्रेस अविनाश पांडेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के आव्हान पर जिलेभर में बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य जनपद में किया जा रहा है, जिसमे समस्त ब्लाकों पर जिला पदाधिकारी, ब्लॉक प्रभारी ब्लॉकों पर जा जा कर कांग्रेस गठन का कार्य कर रहे है। इसी क्रम में सोमवार 12 फरवरी 2024 को आसफपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन हुई, जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, जिला महासचिव कृष्णवीर मौर्या ने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गठन हेतु पदाधिकारियों की सूची तैयार कर अनुमोदन कर संतुति हेतु जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह को प्रेषित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने फोन के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित करने और राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा , दोनों की सफलता जरूरी है, इसलिए हम सबको इस बीच में काफी समय देना है और चर्चा करना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन मंत्री लोकपाल सिंह, जिला महासचिव कृष्णवीर मौर्या ने कहा कि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि आप सभी पार्टी के आंख कान हैं। आप जानते हैं कि जो कुछ हमें करना है, उसके लिए अगले 100 दिन ही हमारे पास हैं, इसमें रात दिन एक करके हमें पार्टी के लिए जी जान से जुटे रहना है आसफपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश पाल यादव ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संतुति हेतु भेजी सूची को अवगत कराते जानकारी दी कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नरेश पाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनोखे लाल, प्यारे लाल, महासचिव तब्बन खान, फारूख खान, जितेंद सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश पाल सिंह, सचिव शेरसिंह, इरशाद खान, चोखे लाल, चंद्रपाल, भगवानदास मौर्या, रोहित वाल्मीकि, शिशपाल, रामलाल दिवाकर, राम नरेश को चुना गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago