Thursday, January 15, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयगौ माता को मिले 'राष्ट्र माता' का दर्जा — विश्व सनातन संघ...

गौ माता को मिले ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा — विश्व सनातन संघ की केन्द्र सरकार से भावनात्मक अपील

अब नहीं तो कब?गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देना समय की मांग

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा )विश्व सनातन संघ ने केन्द्र सरकार से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। संघ का मानना है कि यह केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, कृषि संस्कृति और सनातन मूल्यों से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि हजारों वर्षों से भारतीय समाज में गौ माता को पूजनीय माना गया है। वह न केवल आस्था का केंद्र हैं, बल्कि कृषिप्रधान भारत की रीढ़ रही हैं। गौ माता का दूध, गोबर, मूत्र सभी आयुर्वेदिक, जैविक और पर्यावरणीय दृष्टि से अमूल्य हैं। आज जबकि हम आत्मनिर्भर भारत और जैविक खेती की ओर बढ़ रहे हैं, तब गौ माता की उपयोगिता और महत्व को सम्मान देने का यह सबसे उपयुक्त समय है।
विश्व सनातन संघ का यह भी कहना कि यह केवल धार्मिक मान्यता नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है। राष्ट्र के बच्चों को नैतिक शिक्षा के साथ-साथ गौ सेवा की भावना से जोड़ना चाहिए। केन्द्र सरकार को संसद में प्रस्ताव लाकर इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। संघ ने इस मांग को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है और कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाकर यह भाव केंद्र सरकार तक पहुँचाया जाएगा। गौ माता केवल पशु नहीं, सनातन संस्कृति की जननी हैं। उन्हें ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देना केवल सम्मान नहीं, हमारे ऋषि-मुनियों और परंपरा के प्रति कर्तव्य है।संघ के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट करते हुए कहा।विश्व सनातन संघ ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं संबंधित मंत्रालयों को इस विषय में ज्ञापन भेजने की प्रक्रिया भी प्रारंभ करने जा रहे हैं। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सरकार के मंत्रियों से मिलकर यह मांग औपचारिक रूप से प्रस्तुत करेगा। गौरतलब है कि यह विषय लंबे समय से समाज के कई वर्गों द्वारा उठाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments