Wednesday, February 25, 2026
HomeUncategorizedगाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाय-शैलेन्द्र पहलवान

गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाय-शैलेन्द्र पहलवान

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)
शैलेंद्र पहलवान का कहना हैं कि एक मां कुछ समय तक दूध पिलाती है और गौ माता हमारी हमेशा हमें दूध पिलाती है । इसके लिए हमें प्राण त्याग ने पड़े तो हमारे लिए गर्व की बात है। सनातन धर्म का गठन होना जरूरी है। नहीं हुआ तो हमारा जीना बेकार है।श्री कृष्ण की नगरी से राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के शैलेन्द्र पहलवान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगातार गौ माता की रक्षा के लिए अपना आवाज बुलंद करते रहे है। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र शैलेन्द्र पहलवान और मनीष गुप्ता वाराणसी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,गाय माता में सभी देवी देवता विराजमान है।प्राचीन इतिहास में भगवान श्री कृष्ण ने गौ माता की सेवा की थी। गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की बात ऐसे दौर में सामने आई है ।जब आए दिन गौकशी और गौ तस्करी के मामले समाने आते हैं।गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराया जाए। भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता हैं और हिन्दू धर्म में उसकी पूजा का विधान हैं।इसके अलावा उसके दूध मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता हैं।गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफ़ी लाभकारी हैं।वही गौ मूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया गया है,हमारी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। हम सब अपनी जान पर खेल कर गौ माता की जान बचाते हैं। योगी आदित्यनाथ भी एक गौ रक्षक हैं। गौ रक्षकों का दर्द समझते हैं। गौ माता के मूत्र से अनेक बीमारी जड से खत्म हो जाते हैं।श्री कृष्ण भगवान भी गौ माता को प्यार करते है। उन्होंने कहा था कि यह हमारी मां है। गौ माता के गोबर से धूपबत्ती बनाई जाती है।राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के गौ पुत्रशैलेन्द्र पहलवान प्रमुख और मनीष गुप्ता वाराणसी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन धर्म के लोगो को जागरूक किया।निस्वार्थ भाव की सेवा सराहनीय है हम सभी गौ पुत्रो गौ माता का आशीर्वाद रहेगा।गौ तस्करीऔर गौ हत्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, और अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं और इसे जड़ से खत्म करें।मेरा सभी देशवासियों से विनम्र निवेदन है कि गो माता को गौ राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में हमारा पूरा सहयोग करें। हम सभी को एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतना है और गो माता की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना है।उन्होंने सरकार से निवेदन करते है गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments