लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कंटेनर में घुसी कार के परखच्चे उड़े, चार की मौत
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी के उन्नाव जिले से गुजरने वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार एसयूवी कंटेनर में घुस गई। कार की ड्राइविंग सीट से भी पीछे का हिस्सा कंटेनर में समा गया और कार की बॉडी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों ने दम तोड़ दिया।
लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कार की कंटेनर से टक्कर उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मझिगवां के पास हुई। यूपीडा की रेस्कयू टीम ने क्रेन की मदद से किसी तरह क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला फिर उसमें फंसे चार लोगों को। सभी को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि मृतकों में सीमा उपाध्याय और उनकी बेटी आरुषि के साथ विनय पाठक और उमेश कुमार शामिल हैं। विनय बिहार के निवासी हैं जबकि सीमा व अन्य देवरिया जिले के मईल थान क्षेत्र के अंडिला के रहने वाले हैं जो ये लोग गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के रहते हैं। उधर से गुजरने वाले लोग भी कार की बुरी हालत देखकर अचरज में थे।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…