विधानसभा उतरौला में अधिकांश सड़के गड्ढों में तब्दील ,जनप्रतिनिधि मौन

महुआ बाजार/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में कई सड़क की स्थिति अति दयनीय हो गई है जिससे राहगीरों को बहुत दिक्कत हो रही है। टूटी और धंसी हुई सड़कों पर चलने को मजबूर राहगीर, कुछ ऐसे मार्ग हैं जिन पर आज़ादी से लेकर अब तक कोई कार्य नहीं हुआ। उन्हीं कच्ची सड़क से ग्रामीणों का आना जाना होता है। श्रृंगार जोत मार्ग से बभनी बुर्जुग डीह से तिलखी होते हुए महुआ धनी मार्ग से जुड़े इस मार्ग पर आज तक कोई कार्य नहीं किया गया। लगभग 10 हजार से अधिक आबादी को जोड़ने वाला ऐ मार्ग पूरी तरह उपेक्षा का शिकार है। इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। तिलखी से बढ़या, नगरिया तक महज तीन से किलो मीटर की सड़क की स्थिति बेहद दयनीय है। डामरीकरण मांग काफी समय से करते आए हैं, किंतु यहां भी आज तक कोई कार्य नहीं किया गया। हरकिशन, बभनी बुर्जुग, तिलखी बढ़या, देवरिया अर्जून, दुबौली, परसौना, समेत दर्जनों गांवों के लोगों का मार्ग इन सड़कों के बनने से सुलभ हो जाएगा। विनोद कुमार, राजा राम, जायसवाल, अनिल कुमार, राम मूरत, साधु शरण, कौशल कुमार, राधे श्याम यादव ने सड़क को बनाए और पटरियों को सही कराने की मांग सासन प्रशासन से किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

16 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

17 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

20 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

20 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago