आदिवासी क्षेत्रों में एनसीपी को मिली नई मजबूती
मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)| महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ तब आया जब गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों के 400 से अधिक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट की सदस्यता ग्रहण की। मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित महिला विकास मंडल में आयोजित इस पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, नवाब मलिक, सुनील तटकरे और धर्मरावबाबा आत्रम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में अपने प्रभाव को मजबूत किया है। नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं में नितेश नरोटे, दीपक जायसवाल, नूतन रेवतकर, बौद्ध कुमार लोनारे, शेख अब्दुल रऊफ समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
नए सदस्यों ने कहा कि वे धर्मरावबाबा आत्रम के जनसेवा व विकास कार्यों और अजित पवार की नीतियों से प्रभावित होकर एनसीपी में शामिल हुए हैं। बताया गया कि आत्रम ने गढ़चिरौली में हजारों युवाओं को रोजगार और विकास की दिशा दी है।
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…
बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल…
नारी सशक्तिकरण पर बौद्धिक सत्र, छात्राओं में जागरूकता का संचार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी…