विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाईन देवरिया में मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह दिसम्बर 2022 का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक / प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई राजेश कुमार सोनकर के अध्यक्षता में किया गया है। राजेश कुमार सोनकर द्वारा एस०जे०पी०यू० के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराया गया तथा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चों के हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बताया गया। सोशल बैकग्राउण्ड रिपोर्ट के आधार पर मा० बोर्ड के द्वारा बच्चों के सरक्षण तथा पुर्नवासन का आकलन किया जाता है तथा एस०आई०आर रिपोर्ट के आधार पर बच्चों के परिवार में समायोजन एवं उससे उसके सुनहरे भविष्य के लिए आकलन किया जाता है। इसके साथ ही किशोर न्याय अधिनियम में बदलाव के बारे में भी वृहद रूप से चर्चा किया गया। अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सावित्री राय के द्वारा पाक्सो से सम्बंधित वाद जुनैद बनाम स्टेट आफ उ0प्र0 व अन्य में मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पास्को के प्रकरणों में बाल कल्याण समितियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सूचनाओं प्रारूप क च ख के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। टी०जे० सिंह प्रभारी ए०एच०टी०यू० के द्वारा सभी बाल कल्याण अधिकारियों को सम्बंधित सूचना समय पर उपलब्ध कराने के बारे में बताया गया तथा पास्को प्रकरण में सपोर्ट परसन के बारे में विस्तरीत रूप से बताया गया।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, प्रमिला गुप्ता, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर नीतू भारती, आकाश सिंह कुशवाहा थाना ए०एस०टी०यू० पंकज मिश्रा, क०स० श्रम विभाग, सुनील तिवारी चाईल्ड लाईन कोलैब, एवं प्रभारी ए०एच०टी०यू० व जनपद के समस्त थानों में नामित विशेष किशोर पुलिस इकाई आदि मौजूद रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago