सीडीओ ने की सोशल आडिट तथा बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल आडिट तथा बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की गई। सोशल आडिट की समीक्षा में वर्ष 2019-20, 2021-22 व 2022-23 में किये गये सोशल आडिट के दौरान पाये गये प्रकरणों की समीक्षा विकास खण्डवार किया गया है, जिसमें वित्तीय अनियमितता, वित्तीय विचलन, प्रक्रिया का उलंघन व शिकायत से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों के निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
विगत वर्षों के वित्तीय अनियमितता से के संबंध में विकास खण्ड लार में मु0 2813700.00, बरहज में मु0 25401.00, भागलपुर में मु0 2600.00, व भाटपाररानी में मु0 14973.00 रू० वसूली हेतु लम्बित हैं जिसमें संबंधित खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त वित्तीय प्रकरण वसूली योग्य को वसूली कर जमा पर्ची साक्ष्य के रूप में उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी को 22 जनवरी तक किसी भी दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वित्तीय वर्ष 2022-23 में वित्तीय अनियमितता के कुल मु० 2340498.00 का प्रकरण पाया गया हैं जिसमें विकास खण्ड बैतालपुर, बनकटा बरहज, भागलपुर, भटनी, गौरीबाजार, लार, पथरदेवा, रूद्रपुर व सलेमपुर के द्वारा वसूली शून्य पाया गया जिन्हें कठोर चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि दो दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत वसूली कराना सुनिश्चित करें। साथ ही वित्तीय विचलन के निस्तारण हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभिलेख प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड बरहज की प्रगति शून्य पाया गया व विकास खण्ड देविरया सदर, सलेमपुर, व बैतालपुर की प्रगति आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाई गई हैं। जिसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को दो दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

7 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago