डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक

मिट्टी के अवैध खनन में शामिल लोगों पर अर्थ दण्ड लगाने के साथ-साथ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाय:डीएम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) राजस्व कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसीलों को निर्देश दिया कि, जनपद में संचालित किये जा रहे वरासत अभियान की प्रगति का विवरण लेखपालवार व ग्रामवार तैयार करें। डीएम ने कहा कि मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा प्रतिदिन तथा डीएम के स्तर पर अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। डीएम ने तहसीलों को यह भी निर्देश दिया कि धारा 24 से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण में भूमि की पैमाइश की कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तहसीलों के निरीक्षण के दौरान धारा 24, 67 व 80 के निस्तारण से सम्बन्धित पत्रावलियों का अवलोकन किया जाएगा।
राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा के दौरान डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा इसके लिए ग्राम स्तर के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के अवैध खनन में शामिल लोगों पर अर्थ दण्ड लगाने के साथ-साथ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाय। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बैंकों एवं विभागों की ओर से जारी आर.सी. की नियमित अन्तराल पर समीक्षा करते रहें।राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि रिट याचिकाओं में समय से शपथ पत्र दाखिल किया जाए तथा वादों की प्रभावी पैरवी भी की जाए। राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया वादों का निस्तारण दायरा से कम नहीं होना चाहिए। डीएम ने कहा कि पांच वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि के लम्बित वादों के निस्तारण को प्राथमिकता प्रदान की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्व प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेस, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्य, पयागपुर दिनेश कुमार, मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, तहसीलदारगण तथा सम्बन्धित पटल सहायक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago