एचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस लाइन सभागार में एचटीयू और एसजीपीयू की मासिक समीक्षा व समन्वय बैठक सोमवार को पुलिस अधीक्षक अपराध, सुधीर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई।इस मासिक समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र किशोर न्याय अधिनियम 2015 का कड़ाई से अनुपालन,सरकारी तंत्र द्वारा बच्चों को रेस्क्यू करते समय एकांतता व गोपनीयता बनाए रखने,मानव तस्करी को रोकने के लिए संसदीय स्थाई समिति की सिफारिशों पर कार्यवाही,पाक्सो एक्ट के प्रकरणो में सी0डब्लु0सी0 के समक्ष शत प्रतिशत रिर्पोटिंग के लिए बाल कल्याण अधिकारी व उपस्थित मुन्शीगण को निर्देशित किया गया।अनुसंधान एवं अभियोजन, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व विवेचक के समक्ष आ रही समस्या,बाल श्रम और भिक्षावृत्ति,मानव तस्करी की रोकथाम,पीटी आफेन्स में किशोर न्याय आदर्श नियम 08 का अनुपालन और बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य और विवेचक के समक्ष आ रही समस्या व उनके निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।बैठक में बाल अधिकार विशेषज्ञ प्रोफेसर ओंकार नाथ तिवारी,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वन्दना सिंह,सदस्य जय प्रकाश आर्य,राजेन्द्र सिंह,उषा विश्वकर्मा,उपकारापाल अमिता श्रीवास्तव,पूर्व बाल कल्याण समिति के सदस्य डा0 मुमताज खान ,श्रम विभाग, आरपीएफ, जीरपी,यूनिसेफ,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत/गैर संस्थागत संस्थानो के प्रभारी एवं सदस्य,चाइल्ड हेल्प लाइन कोआर्डिनेटर,समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व थाना ए एच टी से प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार व समस्त स्टाफ तथा सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

7 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

8 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

8 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

8 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

8 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

8 hours ago