रामलीला उत्सव समिति के निर्विरोध नव नियुक्त अध्यक्ष बने प्रभाकर

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
विक्रोली पार्क साईट स्थित रामलीला उत्सव समिति द्वारा विगत 58 वर्ष से रामलीला का मंचन किया जा रहा है गौरतलब है कि गत 23 वर्ष से लगातार चंद्रशेखर आर शुक्ल समिति के अध्यक्ष के पद को सुशोभित करते चले आ रहे है। शुक्ल की अध्यक्षता मे समिति के माध्यम से भव्य रामलीला का मंचन,मानस प्रवचन,रामचरित मानस प्रतियोगिता,जरूरत मंद विद्यार्थियों को पठन पाठन सामग्री,कजरी महोत्सव,होली मिलन समारोह,मराठी सामुदायिक भजन कीर्तन,रक्त दान शिविर,फ्री मेडिकल कैंप आदि आयोजन साल भर समय समय पर करती रहती है। इसी कड़ी में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल के निजी स्वास्थ के वजह से अध्यक्ष का चुनाव हेतू छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान पार्क साईट में समिति की विशेष बैठक रखी। जिसमे संस्था के समस्त पदाधिकारीयों के समर्थन से सर्वसम्मति से प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल को रामलीला उत्सव समिति का निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर चुना गया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख मार्गदर्शक चंद्रशेखर आर शुक्ल,श्रीनाथ पांडेय,सचिव दिवाकर मिश्र,कोषाध्यक्ष एस पी सिंह, कार्याध्यक्ष रामबिलास पाठक,दलजीत पांडेय,अरविंद शुक्ल,दिनेश सिंह,आदेश कुमार मिश्र, सर्वदेव पांडेय,मनिकेश तिवारी,राजन सिंह,चंद्रेश दुबे,एड पंकज मिश्र, अवधेश तिवारी,देवेंद्र प्रताप सिंह,विमलेश मिश्र,अरविंद शुक्ल,शुभम सिंह,ब्रह्मदेव दुबे,अशोक पांडेय,मोहन श्रीवास्तव, अशोक पाठक,राजेश पांडेय, अशोक गुप्ता सहित समिति के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल का जोरदार स्वागत किया गया और उनके प्रति खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

12 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

13 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

13 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago