देश एवं समाजहित में शत-प्रतिशत मतदान करें: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

मतदाता जागरूकता वैन को किया रवाना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l सदर तहसील प्रांगण से मतदाता जागरूकता वैन को निकाल कर लोगों को बगैर प्रलोभन या लालच के देश एवं समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करने के साथ ही, अन्य को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया ।मतदाता जागरूकता वैन को तहसील परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए ब्लाक मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर पहुंचा मतदाता जागरूकता वैन, गांव गांव जाकर हर मतदाता को जागरूक करने का काम करेगा जिससे हर मतदाता 1 जून को अपने घर से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने का काम करेगा।इस मतदाता जागरूकता जुलूस का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने कहाकि आप सभी देश व समाजहित में शत प्रतिशत मतदान करें गोरखपुर में 1 जून को होने वाले मतदान के दिन मतदान केदो पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करके मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का काम करें। मतदाता जागरूकता वैन सदर लोकसभा के सदर विधानसभा ग्रामीण विधानसभा, पिपराइच विधानसभा, कैंपियरगंज आंशिक के विधानसभा में पहुंचकर हर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने इसके साथ ही मतदाता जागरूकता वैन जहां सबसे कम मतदान पड़ा था पिछले चुनाव में वहां मतदाता बन पहले पहुंचेगी, पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। लोगों से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन या लालच में न आये।देश एवं समाजहित में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करें।यदि कोई प्रत्याशी या पार्टी किसी प्रकार का जोर जबरदस्ती करती है तो, उसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। ऐसे युवा जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया वे अपना नाम मतदाता सूची में निर्धारित प्रारूप को पूर्ण कर 6 मई तक दर्ज करा लें ।जिससे लोकतंत्र में अपनी सहभागिता दें सकें। आप सभी भारत के भावी निर्माता है।अपना मत देश हित एवं विकास के लिए करे।बुथों पर जाकर मतदान के साथ अन्य को भी प्रेरित करे।इस अवसर पर
सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान, नायब तहसीलदार हिमांशु, संग्रह अमीन अभिषेक कुमार पांडेय,राजू सिंह सहित कानूनगो कार्यालय प्रभारी लेखपाल अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों की गुणवत्ता पर सख्ती, 1 मई 2026 से लागू हुए नए BIS मानक

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों की क्वालिटी में लापरवाही अब नहीं चलेगी, BIS के नए…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

दिव्यांग पेंशन प्रकरण पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )…

4 hours ago

मानेसर सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहरा

बलिया( राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में शनिवार सुबह उस…

5 hours ago

बैग ठीक करने निकला बालक लापता परिजन बेहाल

पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबरजारी भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुआं धरमेर से 10…

5 hours ago

देवरिया: भलुआ गांव में महीनों से टूटा बिजली का पोल बदला, अनिल यादव के हस्तक्षेप से मिली राहत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के दक्षिणी वार्ड नंबर 51 अंतर्गत ग्राम सभा भलुआ…

5 hours ago

बलिया: छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच शुरू

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में छात्राओं की शिकायत के बाद…

5 hours ago