Categories: Uncategorized

बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद

बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद,
नासमझी से ही होते हैं सारे फ़साद,
कई काग़ज़ एक में नत्थी करना है,
तो नुकीली पिन चुभोना ही पड़ता है।

परिवार जोड़े रखना भी अदरक के
कड़वे स्वाद को चखने जैसा होता है,
उसे यह स्वाद लेने का कष्ट होता है,
जिसे परिवार जोड़े रखना होता है।

कड़वे स्वाद कभी कभी अच्छे होते हैं,
कड़वे बोल कभी अच्छे नहीं होते हैं,
कड़वे बोल आजीवन का घाव देते हैं,
अच्छे लोग ऐसे समय चुप रह जाते हैं।

सैंकड़ों झूठ कितना भी शोर मचाते हैं,
पर एक सत्य से सब शांत हो जाते हैं,
सत्य बोलने, समय के अनुसार चुप,
इनकी ताक़त सदा सद्भाव बनाते हैं।

जीवन की सफलता कठिन परिश्रम,
मीठे वचन, धैर्य व दूसरों की इज़्ज़त
इन्ही अनमोल सूत्रों पर निर्भर होती है,
नाम, यश, धन व पहचान मिलती है।

आदित्य सोच सकारात्मक रखिये,
हर पहलू की अच्छी नज़र से देखिये,
सारी दुनिया इन्द्रधनुषी नज़र आएगी,
हम सबकी ज़िंदगी भी सुधर जायेगी।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpnews@somnath

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

20 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

23 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

23 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

23 hours ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

23 hours ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

23 hours ago