मोहर्रम आतंकवाद और जुल्म के खिलाफ एक जीवित आंदोलन: मौलाना शादाब हुसैन

मीरपुर में अशरे मोहर्रम की मजलिस के छठे दिन दिया गया ऐतिहासिक पैग़ाम

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मोहर्रम कोई पर्व नहीं बल्कि इंसानियत की हिफाज़त, ज़ुल्म के खिलाफ जंग और सच्चाई की राह में दी गई सबसे बड़ी कुर्बानी की याद है। यह केवल एक तिथि या धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि आतंकवाद, अन्याय और दमनकारी ताक़तों के खिलाफ एक ज़िंदा तहरीक (आंदोलन) है। उक्त बातें लखनऊ से आए प्रख्यात धर्मगुरु मौलाना शादाब हुसैन ने मीरपुर में चल रही अशरे मोहर्रम की मजलिस के छठे दिन कही।

मौलाना शादाब हुसैन ने कहा कि करबला की जंग इंसानियत और इस्लामी मूल्यों की हिफाजत के लिए लड़ी गई थी। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने यजीद जैसे जालिम और जब्बार हाकिम की बैअत को ठुकराकर ये साबित किया कि संख्या में कम होने के बावजूद अगर मकसद हक और सच्चाई पर हो, तो दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकतें भी हार जाती हैं। उन्होंने कहा, “दुनिया अगर आतंकवाद और दहशतगर्दी से निजात चाहती है तो उसे करबला से सबक लेना होगा और इमाम हुसैन की राह पर चलना होगा।”

उन्होंने करबला के रूहानी और इंसानी संदेश को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज भी अगर कोई मजलूम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसमें इमाम हुसैन की रूहानी तालीम और जज्बा झलकता है।

मीरपुर में अजादारी का दौर

मीरपुर गांव में अंजुमन कमर बनी हाशिम और अंजुमन अबुल फज़लील अब्बास के संयुक्त तत्वावधान में 1 से 10 मोहर्रम तक लगातार मजलिसों का आयोजन किया जा रहा है। मजलिसों में इमाम हुसैन और उनके 72 वफादार साथियों की शहादत की याद में शोक सभाएं, नौहा, मातम और मर्सिये प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

ग्राम प्रधान आरज़ू काज़मी ने बताया कि 7 मोहर्रम से गांव में ताज़ियादारी और जुलूसों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अजादारों के द्वारा गांव की गलियों में मातमी जुलूस निकाले जाएंगे। 9 मोहर्रम की रात भर मजलिस और मातम का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।

विशेष रूप से 9 मोहर्रम की शब में दरगाह हज़रत अब्बास में पारंपरिक ‘आग का मातम’ किया जाएगा जो पूरे क्षेत्र में विशेष आस्था का केंद्र होता है। 10 मोहर्रम को दरगाह हज़रत अब्बास से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाएगा जो मौजे से होते हुए करबला पहुंचेगा, जहां ताजिया को सिपुर्द-ए-खाक (दफन) किया जाएगा। इसके बाद मगरिब की नमाज के बाद मजलिस-ए-शामे ग़रीबां का आयोजन होगा।

पूरा मीरपुर रंगा अजादारी के रंग में

मोहर्रम के अवसर पर मीरपुर गांव पूरी तरह से अजादारी के रंग में डूबा हुआ है। हर गली, हर घर से इमाम हुसैन की याद में नौहे और मातम की सदाएं गूंज रही हैं। गांव में गम और इबादत का माहौल है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

भीड़ और आयोजन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। हर जुलूस और मजलिस में प्रशासन की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

करबला की यह याद दिलाती है कि हक और इंसाफ की राह में दी गई कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाती। इमाम हुसैन का यह पैगाम आज भी उतना ही जीवित और प्रेरक है, जितना 1400 साल पहले था।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

5 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

5 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

9 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago