Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांधी जी के सपनो को साकार कर रहे मोदी-रविन्दर

गांधी जी के सपनो को साकार कर रहे मोदी-रविन्दर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गांधी जयन्ती के अवसर पर सलेमपुर के गांधी चौक पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सांसद रविन्दर कुशवाहा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष में देश के लोगो ने जान की आहुति दी। तब जाकर 1947 में देश आजाद हुआ।
महात्मा गांधी का एक ही सपना था भारत आजाद हो और देश में गांव,गरीब,किसान,मजदूर, महिला सबका विकास होगा।उनके सपने को लेकर मोदी जी पूरा कर रहे है।
भाजपा सरकार में सबका साथ,सबका विकास की तर्ज पर कार्य हो रहे है।सलेमपुर एक मॉडल संसदीय क्षेत्र बने यही मेरा प्रयास है।कार्यक्रम को अशोक पाण्डेय,कन्हैया लाल जायसवाल,बृजेश उपाध्याय,अमित सिंह बबलू,एसडीएम सलेमपुर,सन्दीप सिंह,रविन्द्र श्रीवास्तव, शेषनाथ भाई,जितेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन धनन्जय चतुर्वेदी ने किया।उक्त अवसर पर विनय पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,अशोक तिवारी,अनिल ठाकुर,उमाकान्त मिश्र,अनूप उपाध्याय, अवधेश मद्देशिया, राघवेंद्र पासवान,अमरदत्त यादव,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,अशोक कुशवाहा,व्यास गोंड आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments