मोदी ने खुद के खिलाफ दिए गए इन बयानों को, बनाया चुनावी हथियार, कांग्रेस को लगातार मिली हार

नयी दिल्ली एजेंसी ।एक बार फिर से कांग्रेस के नेता ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को औकात बताने की बात कही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर पलटवार करते हुए साफ तौर पर कहा कि मेरी कोई औकात नहीं है। हमारी औकात तो बस सेवा देने की है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के नेताओं की ओर से दिए गए बयान को चुनावी हथियार बनाया है। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं, जब मोदी ने कांग्रेसी नेताओं के बयान को चुनावी मुद्दा बनाकर भाजपा को जबरदस्त जीत दिलवाई है। आज हम आपको ऐसे ही मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने चुनावी रैली के दौरान गुजरात में दंगों का जिक्र किया था। उसके लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। इसी दौरान उन्होंने मोदी को मौत का सौदागर कह दिया था। भाजपा ने इस बयान को गुजरात चुनाव में खूब उठाया। जब चुनावी नतीजे आए तो कांग्रेस मात्र 59 सीटों पर सिमट गई।

प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी पर हमला कहते हुए कहा कि नीच की राजनीति। बीजेपी ने इसे मोदी की जाति से जोड़ दिया। खुद प्रधानमंत्री ने अमेठी में एक रैली के दौरान कहा था कि मैं नीची जाति में पैदा जरूर हुआ हूं लेकिन नीच स्तर की राजनीति नहीं करता। इसके बाद चुनावी नतीजे जब आए तो कांग्रेस को बुरी तरीके से हार मिली थी।राफेल डील को लेकर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि चौकीदार चोर है। जवाब में भाजपा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक नारा दे दिया गया था मैं भी चौकीदार हूं। यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव में खूब बड़ा मुद्दा बना। नतीजे भाजपा के पक्ष में आए। भाजपा मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आई। 

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की बेटी ने पहले ही प्रयास में जीता NEET, 578 अंकों से रचा नया इतिहास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद की होनहार बेटी श्रेया राय ने…

3 hours ago

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

18 hours ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

18 hours ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

18 hours ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

19 hours ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

19 hours ago