बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देर रात करीब ढाई बजे जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में यह घुसपैठियां अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। एएनआई की खबर के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रात में घुसपैठ करने की दो घटना हुई है, जोकि एक ढ़ाई बजे और दूसरी 4 बजे के आसपास हुई है। इनमें से एक को हमने मार गिराया है और दूसरे को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल डीके बूरा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से रात में घुसपैठ करने की दो घटना हुई है, जोकि एक ढ़ाई बजे और दूसरी 4 बजे के आसपास हुई है। इनमें से एक को हमने मार गिराया है और दूसरे को गिरफ़्तार कर लिया गया है। ये यह दर्शाता है कि सीमा पार से बॉर्डर को पार करने की कोशिशें की जा रही है लेकिन हम किसी भी तरह की घुसपैठ को अंजाम नहीं होने देंगे। जम्मू में जो ड्रोन ड्रॉपिंग है वे कम हुए हैं, उसके लिए कई उपाय किए गए हैं।
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…
न्यायिक हिरासत के बीच आया बड़ा फैसला, दोनों नेताओं की रिहाई से मामले में नया…