Saturday, April 11, 2026
HomeHealthशारदा यूनिवर्सिटी में भूजल सप्ताह के अंतिम दिन 'मॉडल संसद' आयोजित

शारदा यूनिवर्सिटी में भूजल सप्ताह के अंतिम दिन ‘मॉडल संसद’ आयोजित

भूजल संरक्षण को लेकर छात्रों ने दिए सुझाव, प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l भूजल सप्ताह 2025 के अंतिम दिन शारदा यूनिवर्सिटी, आगरा में छात्रों द्वारा ‘मॉडल संसद’ का आयोजन किया गया, जिसमें भूजल प्रबंधन, उद्योगों पर जल शुल्क एवं जल संरक्षण के व्यवहारिक उपायों पर चर्चा की गई। भूगर्भ जल विभाग के वरिष्ठ जियोफिजिसिस्ट श्री शंशाक शेखर सिंह ने जल संचयन को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भूगर्भ जल विभाग, आगरा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आगरा के सहयोग से निबंध, स्लोगन, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
मुख्य विजेता: निबंध: प्रथम – जितेन्द्र सिंह, द्वितीय – राजकुमार, तृतीय – आरती यादव
स्लोगन: प्रथम – निखिल सिंह, द्वितीय – जितेन्द्र सिंह, तृतीय – अंजनी पोस्टर: प्रथम – शिवम् सिंह, द्वितीय – भावना सिंह, तृतीय – ज्योति प्रश्नोत्तरी: प्रथम – अंशिका मिश्रा, द्वितीय – डिम्पल, तृतीय – जितेन्द्र चहल
कार्यक्रम में जल संरक्षण की सरल विधियाँ बताईं गईं और प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments