Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयुद्धकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल संपन्न

युद्धकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के हीरालाल इण्टर कॉलेज के प्रांगण में युद्ध, आपदा, ब्लैक आउट जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में किया गया। मॉक ड्रिल में आपदा विशेषज्ञ, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड और अन्य संबंधित संसाधनों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन स्थिति में क्या करें और क्या न करें की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें आवश्यक दस्तावेज़ और सामग्री की जानकारी, आपातकालीन योजना बनाने और सुरक्षित क्षेत्र की ओर प्रस्थान करने की सलाह दी गई।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों को युद्ध, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है। इससे लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जानकारी मिलेगी और वे आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रह सकेंगे।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश कुमार दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, आपदा विशेषज्ञ, आपदा मित्र, एनसीसी कैडेड, छात्र- छात्राएं, सहित सम्बंधित अधिकारी एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments