जन्मदिन मनाने के लिए लूटा मोबाइल, किया गया गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कैंट पुलिस तीन मोबाइल लुटेरो को चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जन्मदिन मनाने के लिए मोबाइल लूट करने वाले तीन शातिर मोबाइल लुटेरो को चार मोबाइल एक बिना नंबर प्लेट पल्सर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से तीन लुटेरे 16 फरवरी को रेलवे स्टेशन के सामने रात्रि 10:30 बजे के आसपास जय नारायण पांडेय का मोबाइल लूट कर भाग गए थे, इसके संबंध में कैंट थाने पर 89 /2024 धारा 392 पंजीकृत किया गया था। 20 फरवरी को 10:45 बजे रात्रि में रोडवेज ग्राउंड से रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने प्रिंस सिंह जा रहे थे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा रेडमी मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए थे। इसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 104/ 2024 धारा 392 पंजीकृत किया गया था उसी दिन 11 बजे के आसपास गणेश चौक गोलघर के पास लकी उपाध्याय का रेडमी 11 प्रो मोबाइल को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छीनकर मौके से फरार हो गए थे, इसके संबंध में 105 /2024 धारा 392 पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार युवक शुभम गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष दीपू सोनकर पुत्र स्वर्गीय बबलू सोनकर उम्र 19 वर्ष करण सोनकर पुत्र हरिश्चंद् उम्र 20 वर्ष निवासी चकरा अव्वल बर्गो अमरूदतानी थाना राजघाट को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया शुभम गुप्ता का 17 फरवरी को जन्मदिन मनाने के लिए 16 फरवरी को मोबाइल की लूट किए थे, लेकिन लूट गए मोबाइल को बेच नहीं सके थे। 18 व 22 फरवरी को भी असफल मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था जो अपने मंसूबो में कामयाब नहीं हो सके थे। तीनों युवक फल मंडी में फल बेचने का कार्य करते हैं दीपू डीजे बजाने का कार्य करता है, तीनों युवक कम पढ़े-लिखे बताये जा रहे हैं जो अपना शौक पूरा करने के लिए मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार चौबे, चौकी प्रभारी रेलवे कॉलोनी उप निरीक्षक सुधांशु सिंह, चौकी प्रभारी गोलघर सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

आज अमेरिका पहुंचेंगे शी जिनपिंग, ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 सितंबर यानी आज अमेरिका के दौरे पर पहुंचेंगे। यह…

2 minutes ago

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

1 hour ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

9 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

9 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

9 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago