शब ए बारात पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट

सुरक्षा के रहेगे कड़े इंतज़ाम

सोशल मीडिया पर आपत्तिजन टिप्पणी करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही- योगेंद्र सिंह सीओ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शब-ए-बरात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है खास कर उन शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी जो आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल को खराब करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगो पर पुलिस तत्काल कड़ी कार्यवाही करेगी। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार बिश्नोई के पर्यवेक्षण में शनिवार को गोरखनाथ थाना परिसर पर क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की गई, बैठक में गोरखनाथ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों मस्जिदों के इमाम, पार्षदों को आमंत्रित किया गया था। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने कहाँ की सभी लोग आपसी भाईचारा बनाये रखते हुए पर्व को मनाए अपने परिवार एवं मोहल्ले के लोगो को बताए कि ये पर्व इबादत का पर्व है शांतिपूर्ण ढंग से इबादत करे, सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न करे जिससे दूसरो की भावना आहत हो माहौल खराब हो खास कर परिवार में जाकर लड़को को समझाए की सड़कों पर किसी भी प्रकार का स्टंट न करे और पटाखे फोड़ने से उनको रोके ये शांतिपूर्ण और इबादत का पर्व है। पारंपरिक तरीके से पर्व को मनाए कोई ऐसा गलत काम न करे जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। कानून व्यवस्था का उलंघन करने वालो के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी और कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वही थाना प्रभारी गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहाँ की शब-ए-बरात पर्व के दिन पुलिस हर मस्जिदों और कब्रस्तान पर गश्त करती रहेगी शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्सा नही जाएगा, सादे वर्दी में पुलिस की मुस्तैदी रहेगी पुलिस की निगाहें हर एक व्यक्ति पर रहेगा सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से इबादत करे। हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शकीर अली सलमानी ने कहाँ की ये हम सबका कर्तव्य है की लोगो से शांतिपूर्ण ढंग से शब-ए-बरात पर्व को मनाने की अपील करें खास कर बच्चों को घर पर जाकर समझाए की पटाखे न फोड़े और सड़कों पर बाइक से स्टंट न करे ये इबादत का दिन है इसको पारंपरिक तरीके से मनाए कोई ऐसा काम न करे जिससे पुलिस को कार्यवाही करनी पड़े।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

5 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

13 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago