Saturday, February 21, 2026
Homeमहाराष्ट्रमनसे चला आपके द्वार

मनसे चला आपके द्वार

माहुलगांव म्हाडा कॉलोनी में मनसे की ओर से शुरू किया गया जनसंपर्क अभियान

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मनसे ने “आपल्या दारी अभियान के तहत” चेंबूर विधानसभा वार्ड नंबर 155 के अंतर्गत आने वाले महुलगांव म्हाडा कॉलोनी के नागरिकों से जनसंपर्क करके उनकी समस्याओं को जाना। बता दें कि यहां मुख्य रूप से बुनियादी सुविधाओं की काफी कमी है जिसके कारण यहां के निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दुर्भाग्य पूर्ण बात यह है कि आजादी के 75 साल बाद भी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है!
मिली जानकारी के अनुसार महुलगांव म्हाडा कॉलोनी के अधिकांश निवासी मुंबई के विभिन्न हिस्सों से यहां आकर बसे हैं और चूंकि उनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, इसलिए स्थानीय प्रतिनिधि उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। लेकिन मनसे प्रमुख राजसाहेब ठाकरे की आज्ञा के अनुसार सर्वप्रथम मानवता का धर्म निभाकर समाज की सेवा करते रहना चाहिए। उसी पार्श्वभूमि को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सैनिक काम कर रहा है। मनसे चेंबूर विधानसभा के विभाग अध्यक्ष माऊली थोरवे ने बताया कि हमारे पास कोई सत्ता नहीं है लेकिन हम अपनी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।विभाग अध्यक्ष माउली थोरवे के नेतृत्व में शुरू किए मनसे आपके दरवाजे पर इस अभियान में स्थानीय शाखा अध्यक्ष प्रकाश प्रभु, दिनेश येसकर, राजेंद्र चव्हाण, सड़क अस्थापना वार्ड संगठक अशोक सांगले, उपशाखा अध्यक्ष तुषार कदम, श्रीधर रावले एवं अन्य महाराष्ट्र सैनिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments