Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएमएलसी स्नातक चुनाव का मतदाता सम्मेलन आयोजित

एमएलसी स्नातक चुनाव का मतदाता सम्मेलन आयोजित


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा लार द्वारा गोरखपुर-अयोध्या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता सम्मेलन का आयोजन सनराइज मैरेज हाल में किया गया। सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओ से वोट प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। इस सीट को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाना है। भाजपा ने हमें ऐसा प्रत्याशी दिया है। जिन्होंने सपा भर्ती के भ्रष्टाचार को उजागर किया था।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह बहुत ही जुझारू और संघर्षशील व्यक्ति हैं। वे हमेशा स्नातकों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी जीत से भाजपा के हाथ को प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से जीत रही है हमको मेहनत करके वोट प्रतिशत बढ़ाना है, जिससे जीत का अंतर अधिक से अधिक रहे।भाजपा प्रत्याशी के इस बार बहुत अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी,
संजय कुशवाहा,संजय दूबे, जगदीश यादव,डा0 एसएस सिंह,ओमप्रकाश मोदनवाल,शमशुद्दीन अंसारी,पुनीत शाही,वीरेंद्र कुशवाहा,बृजेश दूबे आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments