एमएलसी ने सैकड़ों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में मेहंदावल विधानसभा के नगर पंचायत धर्मसिंघवा बाजार के वॉर्ड नंबर 04 सेवाईचर मे लगे शिविर में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यतक्ष संतोष कुमार सिंह ने सदस्य बनाकर सैकड़ों लोगों को भाजपा से जोड़ा। उन्होंने लोगों को रेफरल कोड के जरिए ऑनलाइन सदस्य बनाकर उन्हें भाजपा के डिजिटल सदस्यता प्रमाण पत्र भी मुहैया कराए।
एमएलसी संतोष सिंह ने कहा कि केवल भाजपा ही सदस्यता जनता के बीच जाकर करती है बाकी पार्टियां फर्जी रिपोर्ट बनाती है। उत्तर प्रदेश में अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा सदस्यता हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक फिर प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर विश्वास जताया है।
मन की बात के जिला संयोजक गौरव निषाद ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में सहयोग का आग्रह किया।
सदस्यता शिविर की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव और संचालन सदस्यता प्रभारी गणेश पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्र, आयोजक पवन जयसवाल, जिला मंत्री हैप्पी रॉय, गौरव निषाद व राजू गोस्वामी, संजीव, संदीप मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago