एमएलसी ने कृषकों को मिनी बीज किट वितरित किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह के साथ 14 कृषकों को राई सरसो बीज मिनीकिट का वितरण किया। एमएलसी मदमसेन चौधरी ने अन्य अतिथियों के साथ ग्राम भगवानपुर माफी निवासी गोमती प्रसाद पुत्र राजाराम व हरी राम पुत्र गोविन्द प्रसाद, सोहरवा निवासी लालता प्रसाद पुत्र रामकेवल गुप्ता, सुन्दर लाल पुत्र राम दुलारे, मिहींलाल पुत्र बिहारी व पवन कुमार पुत्र फकीरे, बेगमपुर निवासी शक्तिनाथ सिंह पुत्र अखण्ड प्रताप सिंह, अलिया बुलबुल नि. शशांक सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, कटरा बहादुरगंज नि. विद्यारानी देवी पत्नी ध्रुव कुमार व लीलावती पत्नी कोयले, बिछला निवासी राजेश कुमार पुत्र अमरीश व मेवालाल पुत्र बंशीलाल, अजातापुर निवासी ओम प्रकाश पुत्र जटाशंकर तथा शेखापुर निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र दिग्विजय सिंह सहित अन्य कृषकों को राई सरसो बीज मिनी किट का वितरण किया।
इस अवसर पर एमएलसी पदमसेन चौधरी ने किसानों का आहवान किया कि आयुष्मान कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाये और दूसरे किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें,उन्होनें कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान सबल हो तभी देश समृद्धि होगा,किसान भाई खेती के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि आधारित अन्य व्यवसाय भी अपनाये जिससे आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सके।
उन्होनें सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजकीय नलकूपों व नहरों का संचालन पूरी क्षमता से कराये ताकि किसान सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके,उन्होनें किसानों को सलाह दी कि किसान भाई फसल फसल अवशेष को जलाये नही बल्कि कृषि विभाग के क्षेत्रीय बीज भण्डारों से बायो-डी कम्पोजर प्राप्त कर पराली में उपयोग कर पराली को कम्पोस्ट बनाकर खेतो की उर्वरा शक्ति बढ़ाये,इसके अलावा नजदीकी गौशालाओं को दान भी कर सकते है, उन्होनें बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा एथिनाल बनाने पर काफी बल दिया जा रहा है इससे किसानों विशेषकर गन्ना किसानों को काफी लाभ होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

28 minutes ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

56 minutes ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

1 hour ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

2 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago