स्वयं जागरूक होकर अन्य को भी आपदा प्रबंधन के कौशलों से अवगत कराएं: प्रमोद त्रिपाठी

आपदा प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग और पीडीपीजी कालेज के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यशाला जिला आपदा प्रबंधन विभाग के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक गोपी गुप्ता, निरीक्षक एनडीआरफ गोरखपुर ने प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा, भूकंप ,आगजनी एवं विषैले जानवरों एवं हिंसक जानवरों के आक्रमण से उत्पन्न आकस्मिक स्थितियों से स्वयं को एवं आम नागरिकों को सुरक्षित करने के उपायों को बतायाl
उपनिरीक्षक जय प्रकाश एवं उनकी टीम ने विभिन्न आपदा ग्रस्त स्थितियों को क्रियात्मक तरीके से कैसे कम किया जा सकता है, प्राथमिक उपचार एवं प्राथमिक सहायता से कैसे लोगों को बचाया जा सकता है। इन बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य ने कहा कि आपदा शब्द मूलतः आप: शब्द से बना है, जिसका अर्थ पानी होता हैl सामान्यता जितनी भी आपदा ग्रस्त स्थितियां होती हैं उनमें या तो पानी कारक होता है अथवा निवारक हमे स्वयं जागरूक होकर आपदा प्रबंधन की इस तकनीकी से क्रिया कौशलों से समाज को भी अवगत कराना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो।
आगत अतिथियों का स्वागत राजेश कुमार पांडेय ने और आभार ज्ञापन कार्यशाला संयोजक श्रीकृष्ण गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधक ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप डा. रमेश कुमार, डा. केएम त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, नगेंद्र सिंह, श्रीकृष्णा पांडेय, दीपक सिंह, मनीष त्रिपाठी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, उमेश सिंह, संदीप पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, शाहिदा खातून, अंकुर सिंह, कल्याणी त्रिपाठी, नेहा कनौजिया, दीपक पांडेय, विशाल सिंह. डॉ.अजय कुमार, माया, ममता शुक्ला, संतोष गौड़ सहित महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

54 minutes ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

1 hour ago

जेब काटकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 15,260 रुपये बरामद

दो वारदातों में था वांछित, साथी की तलाश में जुटी पुलिस शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

कांट पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत हुई कार्रवाई, विभिन्न मामलों में थे वांछित शाहजहांपुर…

1 hour ago

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

5 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

8 hours ago