Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री की उपस्थिति मे एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

मुख्यमंत्री की उपस्थिति मे एमएलसी प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

लखनऊ/संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 13 सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार राष्ट्रीय जनत्रानतिक गठबंधन (एनडीए) के 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें भाजपा के 7, सुभासपा से 1, आरएलडी से 1 और अपना दल से 1 एमएलसी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सुभासपा सुप्रीमो मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी उपस्थित रहे।
भाजपा के 7 और सहयोगी दलों के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। माना जा रहा है कि सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
भाजपा की ओर से संतोष सिंह, मोहित बेनीवाल, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल ने नामांकन किया है। सहयोगी जबकि अपना दल (एस) से आशीष पटेल, सुभासपा से विच्छेलाल राजभर और रालोद से योगेंद्र चौधरी ने नांमांकन किया।
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी तीन नाम तय कर दिए हैं। जो कि आज ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।सपा ने आलोक कुमार शाक्य, किरण पाल कश्यप और बसपा छोड़कर सपा में आए शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली के नाम घोषित किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments