मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजन के लाभार्थियों को विधायकगण ने दिया प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत लाभांवित कृषकों को विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी एवं विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा पम्पसेट वितरित किया गया तथा उथले नलकूप, मध्यम गहरे नलकूप, पम्पसेट के लाभार्थी कृषकों को प्रमाणपत्र भी दिया। लघु सिंचाई विभाग द्वारा संचालित उक्त योजनाओं में पूर्व निर्मित उथले नलकूपों (2015-16 से) पर पम्पसेट स्थापना हेतु जनपद संत कबीर नगर में पम्पसेटों का वितरण कार्यक्रम विकास खण्ड बघौली मुख्यालय परिसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुखगण विकास खण्ड बघौली, बेलहर कला उपस्थित रहे। सहायक अभियन्ता, लघु सिंचाई अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 162 पम्पसेट के लक्ष्य के सापेक्ष 80 क्रिलोस्कर 6.5 एच0पी0 पम्पसेट की आपूर्ति केन्द्रीयकृत व्यवस्था अन्तर्गत मुख्यालय स्तर से की गयी है। रविवार को विकास खण्ड बघौली, सांथा, बेलहर कला, मेंहदावल एंव खलीलाबाद के कृषकों को कृषक अंश जमा करने की तिथि के अनुसार प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर पम्पसेट वितरण किया गया। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने अपने सम्बोधन में अन्नदाता कृषकों को सिंचाई एंव अन्य संसाधन हेतु समस्त सम्भव सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु सरकार के संकल्प से अवगत कराया गया। इस योजना से कृषक स्वंय की बोरिंग एंव पम्पसेट होने पर अपनी स्वेच्छानुसार व्यवसायिक फसलों का उत्पादन करेगेे जिससे कृषकों की आय में वृद्वि होगी एंव उनके आर्थिक स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम मेे विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व में कृषकों के पास स्वंय के सिंचाई के साधन न होने के कारण कृषक सिंचाई व्यवस्था हेतु दूसरे पर निर्भर रहते थे। जिससे वे अपनी स्वेच्छानुसार समय से फसलों की सिंचाई करने हेतु अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करते रहे। सरकार द्वारा कृषकों को सिंचाई व्यवस्था हेतु आत्मनिर्भर बनाने एंव उनकी आय को बढाने की दृष्टि से उक्त योजना चलायी गयी है। इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियन्ता एंव बोरिंग टेक्नीशियन सहित अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

18 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

18 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

18 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

18 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

18 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

22 hours ago