बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन को भाजपा संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाएं जाने के क्रम में आज सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज में क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी ने भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि अपने को स्वस्थ मानने वाले लोगों को भी साल में कम से कम एक बार अपने स्वास्थ का परीक्षण अवश्य करा लेना चाहिए। मोदी और योगी की सरकार देश और प्रदेश की जनता को स्वस्थ रखने के लिए हर स्तर पर उपाय कर रही है इसके लिए जहां गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान बनाए जा रहे हैं, कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की जा रहीं हैं वहीं हेल्थ एटीएम लगाने की शुरुआत भी हो चुकी है। आने वाले समय में सरकार ग्रामीण स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने पर काम कर रही है। इसी क्रम में भाटपार छपिया स्वास्थ्य केंद्र पर विनय तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर मरीजों का सहयोग किएं। इस अवसर पर डॉ अमित गुप्ता, डा एजाज अहमद, डा राकेश गुप्ता, डा शैलेश पांडेय मण्डल अध्यक्ष अखण्ड प्रताप शाही, कमलेश पटेल, महेश उमर, रविकृष्ण अग्रवाल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय दुबे, विजय निगम, रामजी वर्मा, दुर्गेश मिश्र, राजकुमार जायसवाल, अंकित पटेल, राजकुमार निगम, वीरेंद्र एडवोकेट, सुरेंद्र मोदनवाल, दीपक शर्मा, राजकुमार भारती, श्रीकांत सोनी, गोपाल यादव, धर्मेंद्र सोनकर, वीरेंद्र चौरसिया, डबलू सोनकर, प्रकाशवीर जायसवाल, रमेश तिवारी, इकबाल अंसारी, दिलीप निगम, मानस मणि, आलोक तिवारी, उग्रसेन तिवारी, नर्बदा तिवारी, प्रभुनाथ मौर्य, श्रवण प्रजापति, प्रभाकर तिवारी, एएनएम दीपिका राय, कुमुदलता राय, मीरा राय उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 अप्रैल अंतिम ति

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ की प्रधानाचार्या ने जानकारी दी है कि…

4 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम–एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 150 में से 10 प्रार्थनापत्रों का मौके पर निस्तारण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य…

6 minutes ago

तहसील दिवस में प्रशासन सख्त

डीएम-एसएसपी ने सुनीं 180 शिकायतें, मौके पर 18 का निस्तारण जमीन कब्जा, धान भुगतान, वरासत…

11 minutes ago

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जौनपुर: वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर में शिक्षा और संस्कार का अनूठा संगम: कैलाश नाथ सिंह शिक्षण संस्थान का वार्षिक…

3 hours ago

दिव्यांग दम्पतियों को मिलेगा आर्थिक सहयोग, ऑनलाइन आवेदन शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण…

3 hours ago

पंचायत चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

पंचायत निर्वाचन 2026: देवरिया में 10 जून को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, पुनरीक्षण कार्य…

3 hours ago