Saturday, March 14, 2026
Homeमहाराष्ट्रविधायक मुरजी पटेल ने हंजर नगर में किया बोरवेल का उद्घाटन

विधायक मुरजी पटेल ने हंजर नगर में किया बोरवेल का उद्घाटन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले हंजर नगर में लंबे समय से पानी की किल्लत व्याप्त थी। नागरिकों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए यहां के कार्य सम्राट विधायक मुरजी पटेल के द्वारा हंजर नगर में तीन वर्षों से खराब बोरवेल की मरम्मत स्वयं के पैसे से करवाकर वहां की जनता और मस्जिद के लोगों को प्यार भरा तोहफा दिया।इस अवसर पर मूरजी भाई पटेल ने हंजर नगर के सक्रिय कार्यकर्ता वहां की जनता के चहेते इमरान शेख उर्फ पप्पू को शाल श्रीफल देकर स्वागत किया। इसके अलावा बोरवेल के रिपेयरिंग के पास लगे बोर्ड का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर फोकस न्यूज के संपादक माजिद सिद्दीकी के अलावा इलाके के भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष अजय शुक्ला, हंजर नगर मस्जिद मेम्बर जैनुद्दीन वोहरा शेख अध्यक्ष,अमीत मातोंडकर, सदानंद परब आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments