मिशन शक्ति रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में स्थित हाट बाजार में बुधवार को आयोजित मिशन शक्ति नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है।किसी भी क्षेत्र में वह किसी से कमजोर नहीं है। डबल इंजन की सरकार महिलाओं एवं छात्राओं को सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है। विधायक ने उपस्थित सभी लोगो को महिला सुरक्षा का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में विशेष प्रस्तुति करने वाली कस्तूरबा विद्यालय कि छात्राओं के कला और गान के प्रदर्शन से कार्यक्रम में चार चांद लग गया। छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण
से सम्बंधित जोरदार कार्यक्रम किया इस दौरान विशिष्ट अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने बाल विकास परियोजना की आंगनवाड़ियों और कस्तूरबा की छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
वही कार्यक्रम में मौजूद उपजिलाधिकारी नौतनवा मुकेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों के गांव में जाकर किसानों को जागरूक कर उन्हें पराली नहीं जलाने के लिए सभी को संकल्प दिलवाया। इस दौरान बीडीओ राहुल सागर, सीडीपीओ अनुराग तिवारी , एडीओ ऐजी सोनू कुमार , एपीओ शशिकांत , आनंद मिश्रा ,सचिव रामरतन यादव ,गणेश तिवारी ,अवधेश यादव ,जयहिंद भारती ,सुनीता केशरी, विष्णु ,प्रिया दुबे ,योगेश मद्धेशिया, उमेश यादव ,अशोक पासवान ,मुख्य सेविका अर्चना शर्मा, कंचन लता, सुभावती सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह, विजय मद्धेशिया ,गुड्डू ,नवनीत त्रिपाठी, बैजनाथ यादव ,राजू पासवान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ ब्लाक के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

40 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

42 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

3 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago