ठंड से निजात के लिए विधायक ने ज़रूरतमन्दों को बांटे कम्बल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । समाजसेवा के लिए विकास खण्ड नवाबगंज के बरौलिया चौराहा स्थित ऋषभ त्रिपाठी के आवास पर कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा ने ज़रूरतमन्दों को कम्बल भेंट किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित त्रिपाठी की ओर से किया गया था।
कार्यक्रम के आयोजक ललित त्रिपाठी ने कहा की विकास खण्ड नवाबगंज तराई क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, इधर महीने भर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इस क्षेत्र में बेरोजगार और असहाय लोगों की तादाद भी कम नहीं है। क्षेत्र में रोजगार के साधन भी नही है जिस कारण लोग अपनी ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाते हैं। कड़ाके की ठंड में काफी लोगों को ठिठुरते देखा जा सकता है इसलिए कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा की ओर से ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया, उन्होंने लोगों से अपील की की ठंड से बचने का प्रयास करें। जिससे कि सर्दी से संबन्धित रोगों से बच सके, विधायक ने कहा की सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिनका लाभ ले ,समारोह के दौरान नानपारा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पंकज कश्यप, अभिजीत सिंह, संजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अरुण, सोनकर पीयूष सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव सहित तमाम कार्यकर्ता और आसपास के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

1 minute ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

38 minutes ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

3 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

3 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

3 hours ago