मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे 42 जोड़े

जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमावर्ती क्षेत्र के विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत विकास खण्ड नवाबगंज ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 42 जोड़े वर वधू एक दूसरे के सूत्र बन्धन में बंध गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र के विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक परिसर बाबागंज में किया गया, जिसमें 39 जोड़े हिन्दू रीत-रिवाज व तीन जोड़े मुस्लिम रीत रिवाज के साथ वर वधु एक परिणय सूत्र बन्धन में बंध गये। नव दम्पति के रूप में वर वधु के चेहरे पर एक अलग खुशी की झलक दिखाई पड़ी। दोनों तरफ से आये बाराती व घरातियों में भी हर्षोल्लास के माहौल बना रहा। गौरतलब हो कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में आई जिला पंचायत अध्यक्ष बहराईच मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलित व पूजार्चना कर किया। तत्पचात सभी 42 जोड़े वर वधू का विवाह संपन्न हुई। सभी नव दम्पति के जीवन की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह , बीडीओ नवाबगंज राहुल पाण्डेय, एडीओ पंचायत असफाक अहमद द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया, सभी वर वधू सहित आयें घरातियों व बारातियो ने भोजन ग्रहण कर बेटी के विवाह के रूप में उपहार स्वरूप अनेक साज समान के साथ विदाई हुई और इस दौरान सचिव आनन्द विक्रम , आशीष कुमार , तौफीक अहमद , महेश पाठक , भूपेंद्र यादव ,हरिओम मिश्रा , वरिष्ट लेखाकार मानू श्रीवास्तव सहित सभी खण्ड विकास कार्यालय के आलाधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

5 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

5 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

6 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

6 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

6 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

6 hours ago