विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित किये सहायक उपकरण

विकास खण्ड हुज़ूरुपर में आयोजित हुआ वितरण शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालय हुज़ूरपुर में आयोजित वितरण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी हुज़ूरपुर अनुभा श्रीवास्तव सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ पात्र दिव्यांगजनों को 10 व्हील चेयर, 05 श्रवण यंत्र (कान मशीन) व 10-10 ब्रेल किट तथा स्मार्ट केन इत्यादि सहायक उपकरणों का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के पीछे सरकार की यही मंशा है कि हाथ, पैर, आंख, काॅन अथवा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के माध्यम से मदद की जाए, ताकि उनके जीवन में कुछ आसानी हो सके।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिविर आयोजन का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके। उन्होंनेे सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्रता रखने वाले सभी दिव्यांगों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, पेंशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं से आच्छादित करें ताकि दिव्यांगजन भी अपने जीवन में किसी प्रकार की कमी महसूस न करते हुए दूसरे सामान्य लोगों की तरह अपना जीवन जी सकें।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago