सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

किसानों द्वारा घूसखोरी की मिली थी शिकायत

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय किसानों की शिकायत पर मिठौरा ब्लाक के जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिसवां विधानसभा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रकार की अनियमितता की बात सामने आने पर सुधार लाने को विधायक ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के मिठौरा ब्लाक अन्तर्गत जगदौर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बार बार घूसखोरी आदि शिकायत किसानों द्वारा किए जाने पर सिसवां विधानसभा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने औचक निरीक्षण किया। विधायक ने बारी-बारी से मरीज पर्ची काउंटर पर जाकर काउंटर कर्मी, जन्म प्रमाण-पत्र के नाम पर कमीशन खोरी, तथा मरीजों को अस्पताल से रेफर करने पर अस्पताल के अधिकारियों पर भड़क पड़े और इसके साथ रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। बसवार निवासी रामानन्द से पर्ची काउंटर कर्मी संजय ने एक रुपए के जगह दो रुपए लेने पर सीएमओ को अवगत कराया तथा कविता पत्नी हिरामन का प्रसव प्रोत्साहन राशि नहीं मिली इस पर संबंधित अधिकारी को फटकार लगाए। साथ ही साथ जन्म प्रमाणपत्र पर 2 सौ रुपए लेने की शिकायत पर भी जमकर क्लास लगाएं। डाक्टर को ड्रेस कोड में नहीं रहने, प्रसव कक्ष में गंदगी का अंबार रहने पर कर्मियों को विधायक ने कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इसमें सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा कर दी जाएगी। प्रसूता को मिलने वाले भोजन के बारे में भी जानकारी ली। डाक्टर एवं नर्स को ड्रेस कोड में रहने की हिदायत दी। ताकि अस्पताल आने वाले लोग आसानी से डाक्टर एवं नर्स को पहचान सकें।
इस दौरान निपेन्द्र सिंह, करुणेश वर्मा, दीपेंद्र बहादुर सिंह,अभय मित्र पाण्डेय, मधुसूदन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा मनोज कुमार कुशवाहा सहित चिकित्सक,नर्स व अन्य कर्मियों सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

5 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

6 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

7 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

7 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

7 hours ago