राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23630 मामले निस्तारित

₹1,48,85,000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाया गया व ₹ 167485/- का अर्थदण्ड वसूल गया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रशासनिक न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा एवं नोडल आफिसर श्रीकृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न हुआ।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23630 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 619 मामलों में 4,20,48,785/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1372 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,67,485/- रूपये का अर्थदण्ड एवं 1,48,85,000/- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी क्रम में समस्त प्रशासनिक विभागों में 21,639 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह की कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 57 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,48,85,000/- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 83 मामलों का निस्तारण करते हुए 500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 भूपेन्द्र राय की कोर्ट में कुल 01 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो श्रीकृष्ण कुमार की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण करते हुए 20,500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक द्वितीय देवेन्द्र नाथ गोस्वामी की कोर्ट में 01 मामलों का निस्तारण करते हुए 500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन त्यागी की कोर्ट में कुल 300 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,09,030/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन संजय राज पाण्डेय की कोर्ट में कुल 180 मामलों का निस्तारण करते हुए 19,000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया तथा 54,53,522/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 470 मामलों का निस्तारण करते हुए 6,520/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में पीठासीन अधिकारी प्रभात कुमार दूबे द्वारा कुल 255 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,735/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। नवागत न्यायिक अधिकारी सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 11 मामलें का निस्तारण करते हुए 9,700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल एवं सदस्य सुनीता गुप्ता के सहयोग से कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, नवागत न्यायिक अधिकारी निधि मिश्रा एवं अभिनव त्रिपाठी एवं बार के पदाधिकारीगण राकेश सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय समेत संबंधित कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

13 minutes ago

बरहज से पहली बार खाटु श्याम दर्शन यात्रा राजस्थान को प्रस्थान

नपाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में…

16 minutes ago

सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग सिकन्दरपुर (राष्ट्र की…

24 minutes ago

दादा जी का पोता

-डॉ. सत्यवान सौरभ पोता प्यारा दादा जी का,बैठे उनके पास।दिनभर उनसे बातें करता,हँसता बारह मास।…

29 minutes ago

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रथम जनपद आगमन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी जन…

32 minutes ago