उतरौला/बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)।मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में उतरौला कस्बे के दो युवकों की हुए दर्दनाक मौत पर सात्वना देने विधायक राम प्रताप वर्मा उनके घर जाकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। मुतक उतरौला मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय राजू अंसारी, मोहल्ला गांधी नगर गोंडा मोड़ निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद कलीम उर्फ लल्लू के घर पर सोमवार को विधायक के पहुंचते ही राजू अंसारी की औरत फूट फूट कर रोने लगी ये मंजर देखकर सभी की आंखें नम हो गई। विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दो लाख का चेक देते हुए कहा कि जो क्षति हुई है उसकी भरपाई करना असंभव है परन्तु ऐसी विपदा की घड़ी में यह सहायता मरहम के रूप काम करेगी।विधायक ने मोहल्ला गांधी नगर मृतक मोहम्मद कलीम उर्फ लल्लू के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख का चेक दिया।इस मौके पर सुधीर श्रीवास्तव,हर्षित जायसवाल,लालजी तिवारी,अमर नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…