विधायक व डीएम ने श्रीअन्न जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष-2023 के क्रम में शासन की मंशा अनुरूप आज जनपद स्तरीय श्रीअन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता रैली को माननीय विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखा करके रवाना किया गया, जिससे कि आगामी चुनाव में मतदान हेतु मतदाताओं में जागरूकता बढ़े। विधायक सदर ने कहा कि श्रीअन्न की खेती पुराने समय में किसानों द्वारा की जाती थी जिसे मोटा अनाज कहा जाता था और यह सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर व हृदय की बीमारियां नहीं होती है। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि यह रैली मुख्यतः किसानो द्वारा श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्री अन्न के उपभोक्ताओं में भी इसकी गुणवत्ता को लेकर के जागरूकता बढ़ाने के लिए की जा रही है जिससे कि उपभोक्ता श्री अन्न के गुणों से जागरूक हो और दैनिक आहार में इसको शामिल करें, इससे वे स्वस्थ रहेंगे, खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे और उनका मेडिकल का खर्चा भी कम होगा। इस कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि डा. राकेश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सीपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. यशपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी खलीलाबाद अर्जुन सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निशुल्क मिलेगा दलहन और तिलहन का मिनी कि

कृषि वेबसाइट पर किसान करें पंजीकरण बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)खरीफ की फ़सल की बुवाई शुरू…

10 minutes ago

नगर पंचायत मगहर के अभिलेखों के निरीक्षण की मनोनीत सभासद ने की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव…

17 minutes ago

डीएपी की किल्लत पर सपा ने जताई नाराजगी

किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव…

20 minutes ago

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

21 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

22 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

22 hours ago