बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के भज्जापुरवा गुलरा गाँव निवासी निःशक्त्त मिथिलेश द्वारा गौरैया संरक्षण पर काम किया जा रहा है। जिससे उनके आंगन के साथ आसपास मोहल्ले में गौरैया चहचहा रही हैं। इसको लेकर सोमवार को बर्ड मैन ऑफ बहराइच की उपाधि से सम्मानित किया गया। तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा गाँव निवासी मिथिलेश कुमार जायसवाल दोनों पैरों से दिव्यांग है। दिव्यांगता के बावजूद मिथिलेश गौरैया संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य रहे हैं। इसके लिए कतरनियाघाट फ्रेंड्स क्लब की ओर से सम्मान में प्रशस्ति पत्र, शाल व ट्राफी दिया गया। मिथलेश को सम्मानित करते हुए क्लब अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने मिथिलेश के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि मिथिलेश गौरैया संरक्षण के लिए अपने घर और गाँव में तो कार्य कर ही रहे हैं। उसके साथ ही पूरे जिले में लोगों को गौरैया के संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं जो सराहनीय है। इस अवसर पर क्लब सचिव राजीव श्रीवास्तव, सदस्य भूपेंद्र सिंह, हेमंत अरोड़ा,राम प्रताप जायसवाल, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…