धर्मस्थलों के समीप चलतीं है मांसाहारी दुकानें-अर्जुन पण्डित

मंदिर के सामने बेचा जा रहा है मीट से बने व्यंजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) धर्म आस्था का विषय है, इसलिए कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए धार्मिक स्थलों के 200 मीटर के दायरे में मांसाहारी दुकान चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बावजूद इस आदेश का जिला मुख्यालय बहराइच में पूर्ण रुप से अभी तक पालन नहीं हो पाया है। कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्‍जियां उड़ाते हुए लोग मंदिर के सामने ही चिकन मीट बिरयानी की दुकान चला रहे हैं। वहीं, चौकाने वाली बात ये है कि इसके लिए अभी तक न तो कोई अभियान चलाया गया और न ही इसमें किसी प्रकार की कोई रोक लगाई गई। रोडवेज बस स्टैंड समीप स्थित भोलेनाथ का मंदिर है। मंदिर के सामने ही मांसाहारी चिकन बिरयानी की दुकान खुली है। इससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की हैl लेकिन अभी त‍क कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। शिवसेना जिला प्रमुख अर्जुन पण्डित ने इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिला प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में हमारे अराध्य देवताओं के सामने मांसाहारी की दुकाने होना धार्मिक कार्यों में बाधा डालने के समान है। लेकिन जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बिना किसी मानक व जाँच के फूड्स सेफ्टी का लाइसेंस जारी कर रखा है। वहीं स्थानीय पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि शहर व देहात कोतवाली की पुलिस भी पैसे लेकर इन दुकानों को संचालित करवा रही है। बताते चलें कि हॉस्पिटल चौराहा व रोड़वेज स्टैंड के समीप भोलेनाथ मंदिर के सामने, तिकोनी बाग तिराहे के पास के.जी.एन. व बॉम्बे बिरयानी की दुकानों पर खुलेआम बकरा व मुर्गा से बने व्यंजन बेचे जाते हैं। आदेश के बाद भी उसे न तो हटाया गया न ही हटाने का प्रयास हो रहा है। जबकि हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में निर्देश दिए हैं कि यदि धार्मिक स्थलों के 200 मीटर के आसपास सड़कों के किनारे मांसाहारी दुकानें संचालित होती है तो उन दुकानों को चिंहित कर तत्काल हटवाया जाए। उन्होंने कहा यदि शीघ्र इन अवैध संचालित मांसाहारी दुकानों को प्रशासन बन्द नही कराता है तो शिवसैनिक इन अवैध संचालित मांसाहारी दुकानों को बन्द कराने के लिये सड़कों पर उतरेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

9 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

20 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

28 minutes ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

15 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

15 hours ago