मिथिला महोत्सव बालू पर 10 फीट ऊंची उन्नत मिथिला विकसित बिहार के 7 सूत्र स्लोगन के उकेरी

अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रेत पर आकृति उकेर बिहार वासियों को किया जागरूक

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उन्नत मिथिला, विकसित बिहार रेत कलाकृति के जरिए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा लोगों को जागरुक किया गया जन जागरूकता को लेकर सैंड आर्टिस्ट के कलाकृति को लोगों ने सराहना की जो गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मिथिला महोत्सव के उद्घाटन अवसर जन जागरूकता को लेकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने विकसित बिहार के सात सूत्र कलाकृति बनाकर “उन्नत मिथिला, विकसित बिहार” का संदेश दिया हैं।वही पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना अनुमंडल अन्तर्गत घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव निवासी रेत कला के मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने मधुबनी जिले के वाटसन स्कूल परिसर में जिला प्रशासन मधुबनी के अनोखी पहल पर दो दिनों के कठिन मेहनत के बाद गुरुवार को मुख्य मंच के ठीक सामने में एक ट्रक बालू पर 10 फीट ऊंची “उन्नत मिथिला, विकसित बिहार” स्लोगन से बिहार सरकार के विकसित बिहार के सात सूत्र योजना की मनमोहक कलाकृति उकेरी ।बता दें जन जागरुक करती इस मनमोहक कलाकृति एवं कला को देख मधुबनी डीएम अरविंद वर्मा ने अभिभूत होकर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को विशेष बधाई दी। वहीं यह आकर्षण का केन्द्र भी बना रहा ।महोत्सव देखने आ रहे लोग अपने सेलफोन में सेल्फी भी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। जिससे यह तस्वीर वायरल हो गई। इस मौके पर उपस्थित मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार यादव, डीडीसी दीपेश कुमार, मधुबनी सदर एसडीएम अश्वनी कुमार, जिला कला सांस्कृतिक पदाधिकारी नीतीश कुमार समेत सभी वरीय पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने मधुरेंद्र की कला का प्रशंसा करते बधाई दी।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

3 hours ago