सरकारी धनराशि का दुरुपयोग, डीएम ने दिया रिकवरी का आदेश

पूर्व प्रधान, तत्कालीन सचिव व तकनीकी सहायक से होगी रिकवरी

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व प्रधान द्वारा गांव में कराए गए भूमिगत नाली निर्माण कार्य में 3.50 मीटर नाली निर्माण न कराए जाने पर,जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज ने पूर्व प्रधान, तत्कालीन सचिव व तकनीकी सहायक से रिकवरी के आदेश जारी किये है। उक्त लोगों को 15 दिन के अंदर अनियमितता की गई धनराशि जमा करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही समय से धनराशि जमा न करने पर, भू-राजस्व की भांति वसूली करने के लिए आदेश जारी किया है।
विकास खंड तहबरपुर के बैरमपुर कोटिया गांव निवासी त्रिवेणी राय, कवलदीप, प्रेमचंद्र व अमन राय ने पूर्व प्रधान के खिलाफ अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि सीसी रोड से चीना धोबी के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य (सोनू राय के घर तक), छट्ठू के घर से रामाश्रय के घर तक खड़ंजा निर्माण, नहर से बुझारथ के घर तक खड़ंज्जा निर्माण, चंद्रभान के घर से गंगा के घर से घनश्याम के घर तक भूमिगत नाली निर्माण व हरिबंश के बाग के दक्षिण पोखरी खुदाई कार्य में अनियमितता की गई है।
गहनता से इसकी जांच की गई तो चंद्रभान के घर से गंगा के घर से घनश्याम के घर तक भूमिगत नाली निर्माण कार्य में 3.50 मीटर नाली न निर्माण कराए जाने पर 9067 रुपये का बंदरबांट, ग्राम निधि से किया गया है। जिसका एक तिहाई 3023 रुपये पूर्व प्रधान बैरमपुर कोटिया, एक तिहाई 3022 रुपये तत्कालीन सचिव व वर्तमान विकास खंड मिर्जापुर ओमप्रकाश यादव और एक तिहाई 3022 रुपये संजय कुमार यादव तकनीकी सहायक से वसूल किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago