जीएसटी के नाम पर नहीं रुका उत्पीड़न तो चुप नहीं बैठेंगे व्यापारी

  • उद्योग व्यापार मंडल की हुई आवश्यक बैठक

सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। यह सरकार जीएसटी के नाम पर उन व्यापारियों का भी उत्पीड़न कर रही है, जो इस दायरे में भी नहीं आ रही है। उक्त बातें उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कही उन्होंने ने कहा कि अगर जांच के नाम पर उत्पीड़न नही रुका तो हम चुप नहीं बैठेंगे। बिना नोटिस जारी किए जांच किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है। अगर इस पर लगाम नही लगा तो 15 दिसम्बर के बाद अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा। संजय पांडेय ने कहा कि यह सरकार व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित करने काम कर रही है, जो उचित नहीं है। हरिश्चंद्र जायसवाल ने कहा कि सरकार को टैक्स चोरी करने वालों को पहले चिन्हित कर कार्यवाही करना चाहिए। सभी व्यापारी को एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक को बसन्त जायसवाल ,अनिल वर्मा, अभिजीत गुप्ता, रविशंकर गुप्ता ,प्रदीप कुमार वर्मा, शम्भू वर्मा, मेवालाल ,जाबिर खान, बब्लू पांडेय, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

2 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

3 hours ago