Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 विशेष कार्यक्रम...

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति के विशेष अभियान के अनुपालन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए जनपद के विकास खण्ड खड्डा में आज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज, मिश्रौली, खड्डा में किया गया, जिसमें हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए छात्राओं को बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया तथा यह भी बताया कि यदि किसी के आस-पास कम उम्र की बालिका अथवा बालक का विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 पर अवश्य दें।कार्यक्रम में केस वर्कर प्रियंका चौरसिया द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं जैसे— निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), वन स्टॉप सेंटर आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। काउंसलर मानस मिश्रा द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन एवं विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रीमती वन्दना गुप्ता द्वारा उक्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया।जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती प्रीति सिंह द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों— चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवाएँ 112 एवं 108 के उपयोग व महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से दिनेश कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर), विद्यालय के प्रवक्ता श्री निशान्त, अनिमेष श्रीवास्तव, जगदीश प्रजापति सहित समस्त शिक्षकगण एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को पुनः बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments