Sunday, October 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशविश्व पर्यावरण दिवस पर बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आलोक केशरवानी के नेतृत्व में पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के माध्यम से अपनी परंपराओं और प्रकृति के संरक्षण और संयम के मूल्यों पर आधारित जीवन शैली को अपनाने और प्रचारित करने के लिए वाराणसी मंडल पर सफलतापूर्वक मिशन लाइफ अभियान चलाया गया । अभियान के तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया गया ।
इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार 05 जून, 2023 को मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता बनारस रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु, विभिन्न आयोजन जैसे जन-साधारण को जागरूक करने हेतु रैली,प्लास्टिक विरोधी अभियान के अंतर्गत स्कॉट/गाइड सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन, अधिकारीयों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण एवं श्रम दान किया गया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के सामान्य यात्री हाल में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित, रेल परिवार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं रेल यात्रियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में ’05-जून’ को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया है, इस साल 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस का थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन” रखा गया है। इस अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान हेतु वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को जागरूक करने का कार्य शपथ ग्रहण, पौधरोपण, जागरूकता रैली एवं कपड़े के झोले का वितरण के साथ साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये ।
उन्होंने कहा की पूरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की ही देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते है? अगर ध्यान देंगे तो दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण का दोहन कर रहे हैं। जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। अगर प्रकृति संरक्षित होगी तो मानवीय जीवन सुरक्षित होगा। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के मौके पर आप भी अपने दोस्तों एवं करीबियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देवें ।
इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में मंडल पर कार्यरत सभी शाखा अधिकारियों एवं स्टेशन कर्मचारियों समेत लगभग 150 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गई:- “मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा / लाऊंगी। मैं यह भी वचन देता / देती हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगा/करूंगी।”
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत बनारस स्टेशन पर भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदुषण की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया I बनारस स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय के नेतृत्व में मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय,वरिष्ठ अधिकारियों एवं मंडल महिला कल्याण संगठन कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा बनारस स्टेशन परिसर में स्थित गोल पार्क तक स्वच्छता रैली निकालकर एवं खाली भूमि पर वृक्षारोपण किया गया ।
इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुजाता पाण्डेय, कार्यकारिणी की सदस्यायें, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा आर जे चौधुरी, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) ज्ञानेश त्रिपाठी,मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(Enhm) आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(C&W) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डा अभिषेक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख सबी उर रहमान,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(परिचालन) अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(कर्षण) श्री आर एन सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला,मंडल विद्युत इंजीनियर अनुज कुमार मिश्रा, ,मंडल इंजीनियर(सामान्य) पी पी कुजूर,मंडल वित्त प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव समेत स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments